रविवार, 19 जून 2011

RPSC 2nd grade examination 2011

सूर्य प्रकाश पारीक
व्याख्याता
सु स्वागतम,
आपके अपने इस ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है.
ये ब्लॉग विशेष कर राजस्थान के सभी मेहनती अभ्यर्थियों के लिए बनाया गया है,जो राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओ में अपना भाग्य आजमा रहे है.
लेकिन मित्रो, यहाँ इस मैदान में आगे बढ़ने से पहले जरा ये सु निश्चित कर ही ले की,सफलता के लिए भाग्य का योगदान न्यूनतम होता ह,और वह भी तब जब आपके प्रयास इतने मजबूत हो,के भाग्य अगर आपके विपरीत भी चलने लगे तो भी वह आपके चयन को न रोक सके...
लगन+संकल्प+परिश्रम+योजना+अपनों का सहयोग=१००% सफलता
तो आइये मित्रो,
चलते है,हम इस कठिन डगर पर जो हमें निश्चित रूप से सफलता दिलवाएगी...

आज सर्व प्रथम हम चर्चा करेंगे---
द्वितीय श्रेणी शिक्षक भरती परीक्षा २०११
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सन २००८ में 2nd ग्रेड शिक्षक भरती परीक्षा आयोजित करवाने का विज्ञापन जरी किया और सैकड़ो युवाओ को इस महा समर में अपने साथ जोड़ लिया...सभी लोगो ने अपनी प्राइवेट नौकरिया छोड़ कर पूर्णतया बे रोजगार बन के इस यग्य में अपनी आहुतिय देने लगे...कई विवादों और एक लम्बे अन्तराल क पश्चात् आयोग द्वारा दिसम्बर २०१० में उक्त परिक्षये आयोजित करवाना प्रारंभ किया और वर्तमान तक लगभग सभी परीक्षाओ के नतीजे आ भी चुके है...
लेकिन जैसा की निर्धारित था,महज कुछ चेहरे खुश हुए और लाखो फिर से निराशा में डूब गए...
लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा पुन एक बड़ी भरती की घोषणा करते हुए १ जून २०११ में जो नई विज्ञप्ति जरी की है,निश्चित रूप से समस्त राजस्थान के युवाओ में एक नए जोश का संचार हो उठा है...
सबसे पहले इस विज्ञप्ति के लिए राज्य सरकार का बहुत बहुत आभार,
और युवाओ के लिए एक नयी ललकार की फिर से आ जाओ मैदान में,हम तैयार है...
मैं स्वयम राजस्थान लोक सेवा आयोग की परिक्शो का अभ्यर्थी रह चूका हु,एवं कठोर परिश्रम,परिवार का सहयोग और सबसे बढ़ कर मेरे इष्ट देवी की कृपा से से मैं २ बार इन परीक्षाओ में अपना स्थान सु निश्चित कर पाया हु.
मेरा उद्देश्य केवल मात्र यही है,की मेने अपने अनुभवों से आयोग एवं इसकी परीक्षाओ के बारे में जो ज्ञान प्राप्त किया है,वो में आप लोगो कइ साथ बंटू,एवं आपकी सफलता हेतु अपने यथा संभव प्रयास कर सकू...
आज तो केवल शुरुवात है,आप मुझसे इस ब्लॉग के माध्यम से निरंतर जुड़े रहे और अपने सुझाव,निवेदन भेजते रहे,ताकि हम इस ब्लॉग से अधिकाधिक लोगो का भला कर सके...
आज की पोस्ट के साथ 2nd ग्रेड २०११ की विज्ञप्ति है,आप इसे भली भांति प्रकार से निरिक्षण करे...
परीक्षा योजना एवं तयारी के विषय में हम आगे बात करेंगे....
धन्यवाद्...
अपने सुझाव भेजते रहे...http://www.rpsc.gov.in/Syllabus.aspx

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें