नमस्कार,
स्वागत है आपका,आपके अपने इस ब्लॉग में...
आज हम बात करेंगे राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली द्वितीय श्रेणी शिक्षक भारती परीक्षा के पाठ्यक्रम के सन्दर्भ में...
आयोग द्वारा १ जून २०११ को जो विज्ञप्ति जारी की गई, उस से अभ्यर्थियो को एसा आभास हुआ की,शयद इस बार पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किया जायेगा विशेषकर हिंदी के पाठ्यक्रम में...जिसका कारण ये माना जा रहा था की,इस नवीन सत्र से ही कक्षा ९ से १२ तक का सम्पूर्ण पाठ्यक्रम सीबीएसई नई दिल्ली के अनुसार कर दिया जायेगा,अत 2nd ग्रेड के पाठ्यक्रम में भी बदलाव अवश्य होगा क्योकि आयोग द्वारा हर विषय क प्रशन पत्र के दुसरे भाग क कुल ३०० अंको में से माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर के कुल १८० अंको के प्रशन पूछे जाने है...
लेकिन आयोग द्वारा इस प्रकार की सभी संभावनाओ को नकारते हुए पाठ्यक्रम सन २००८ की विज्ञप्ति के अनुसार ही रखा है...
लेकिन पाठ्यक्रम न बदलते हुए भी हमें सावधान रहना होगा क्युकी आयोग का कोई भरोसा नहीं किया जा सकता...
पुराने पाठ्यक्रम एवं नए पाठ्यक्रम के मध्य समंजश्य रखते हुए हमें अपना अध्ययन करना होगा...
इस स्तिथी में किस प्रकार से अध्ययन करना चाहिए...
इस बारे में चर्चा हम अपने अगले चिट्ठे में करेंगे.....
धन्यवाद...
आपका अपना...
सूर्य प्रकाश पारीक

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें